Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वार्नर के शाट पर नेट गेंदबाज के सिर में लगी चोट, अस्पताल में भर्ती

लंदन
भारत के खिलाफ क्रिकेट विश्व कप के अहम मुकाबले से पहले आॅस्ट्रेलिया टीम के अभ्यास सत्र को उस समय रोकना पड़ा जब डेविड वार्नर के शाट पर भारतीय मूल के नेट गेंदबाज के सिर में चोट लग गयी। आॅस्ट्रेलियाई टीम के अभ्यास सत्र के दूसरे घंटे में वार्नर के शॉट को रोकने की कोशिश में गेंद भारतीय मूल के ब्रिटिश तेज गेंदबाज जय किशन के सिर पर लग गयी। जय किशन इसके बाद दर्द से कराहने लगे और मैदान पर गिर गये। टीम के सहयोगी स्टाफ ने स्थानीय स्टाफ के साथ मिलकर उन्हें अस्पताल ले गये। एंबुलेंस से अस्पताल जाते समय उसने कहा कि मुझे सिर में चोट लगी है। अब मैं ठीक हूं। मेरा नाम जय किशन है और मैं तेज गेंदबाज हूं। आईसीसी के स्थल प्रबंधक माइकल गिब्सन ने बताया कि उसे 24 घंटे तक चिकित्सकों की देखरेख में रखा जाएगा।