Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराया, ऐसा करने वाली बनी पहली टीम

खेल डेस्क। कप्तान आरोन फिंच (100) की शतकीय पारी के बाद तेज गेंदबाज जेसन बेहरनडोर्फ (44 रन पर 5 विकेट) और मिशेल स्टार्क (43 रन पर 4 विकेट) की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 64 रन से शिकस्त देकर विश्वकप के सेमीफाइनल में जगह बना ली। इसके साथ ही कंगारू टीम ये उपलब्धि हासिल करने वाली पहली टीम बन गई है।

विश्वकप में भारत से मिली हार के बाद आत्महत्या करना चाहते थे पाक कोच मिकी आर्थर

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 285 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में इंग्लैंड 44.5 ओवर में 221 रन पर ढेर हो गई। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया सात मैचों में 12 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।

विंडीज के खिलाफ नहीं खेलेंगे भारतीय कप्तान कोहली और तेज गेंदबाज बुमराह

वहीं विश्व की नम्बर वन टीम इंग्लैंड की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। अब इंग्लैंड को अन्तिम चार में पहुंचने के लिए अपने दोनों अन्तिम मैचों में जीत हासिल करनी होगी। कंगारू टीम की ओर से कप्तान अरोन फिंच ने अपना 15वां वनडे शतक लगाया। उन्होंने 116 गेंदों पर 100 रन की शतकीय पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 11 चौके और दो छक्के लगाए।

वहीं डेविड वार्नर ने 53 रन का योगदान दिया। मेजबान टीम की ओर से बेन स्ट्रोक्स ने सर्वाधिक 89 रन बनाए। उन्हें टीम के अन्य बल्लेबाजों से सहयोग नहीं मिल सका।