खेल डेस्क। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड की कातिलाना गेंदबाजी के बाद सलामी बल्लेबाज जो रूट (नाबाद 100) की शानदार शतकीय पारी की सहायता से मेजबान इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को शुक्रवार को आठ विकेट शिकस्त देकर आईसीसी विश्वकप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
न्यूजीलैंड के क्रिकेट कोच ने अपने खिलाडिय़ों को दे डाली ये हैरान करने वाली सलाह
तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (30 रन पर तीन विकेट) और मार्क वुड (18 रन देकर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के सामने दो बार की विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज 44.4 ओवर में केवल 212 रन पर ही ढेर हो गई।
जवाब में रूट की नाबाद शतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड ने 33.1 ओवर में ही दो विकेट पर 213 रन बनाकर जीत हासिल की। सलामी बल्लेबाज रूट ने 94 गेंदों पर 11 चौकों की सहायता से नाबाद शतकीय पारी खेली। रूट ने जॉनी बेयरस्टो के साथ पहले विकेट के लिए 95 रन और क्रिस वोक्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी की।
पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए सचिन ने भारतीय बल्लेबाजों को दी ये सलाह
सलामी बल्लेबाज बेयरस्टो ने भी 46 गेंदों पर 45 रन की उपयोगी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने सात चौके लगाए। वहीं वोक्स ने 54 गेंदों पर 40 रन बनाए।
इससे पहले वेस्टइंडीज की ओर से निकोलस पूरन ने सर्वाधिक 63 रन बनाए। 78 गेंदों पर खेली गई इस पारी में उन्होंने तीन चौकों और एक छक्का लगाया। तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल ने 41 गेंदों में 36 रन और शिमरोन हेटमेयर ने 48 गेंदों में 39 रन का योगदान दिया।