Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बोपन्ना फें्रच ओपन के पुरुष युगल से बाहर

पेरिस
भारत के रोहन बोपन्ना और रोमानिया के उनके जोड़ीदार मारियस कोपिल यहां पुरुष युगल के तीसरे दौर में हार के साथ फें्रच ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गए। भारत और रोमानिया की जोड़ी को पहला सेट जीतने के बावजूद डुसान लाजोविक और यांको टिप्सरेविच की जोड़ी के खिलाफ तीन सेट में 6-1 5-7 6-7 (8-10) से हार का सामना करना पड़ा। यह कड़ा मुकाबला दो घंटे और पांच मिनट चला। शनिवार को भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और फ्रांस के बेनोइट पियरे की जोड़ी भी पुरुष युगल के हार के साथ बाहर हो गई थी।