Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वर्गास के दो गोल से चिली ने जापान को रौंदा

साओ पाउलो
ईडुआरडो वर्गास की दो गोल की मदद से चिली ने कोपा अमेरिका खिताब के बचाव का अभियान सोमवार को जापान पर 4-0 की जीत के साथ शुरू किया। जापान की टीम इस टूर्नामेंट में एशिया से आमंत्रित दो टीमों में से एक है। वर्गास ने दोनों गोल मैच के दूसरे हाफ में किये।  पिछले दो सत्र (2015, 2016) में चैम्पियन रही टीम के लिए एरिक पुलगर ने 41वें मिनट में पहला गोल किया जबकि वर्गास ने 54वें मिनट में इस बढ़त को दोगुना किया। एलेक्सिस सांजेच ने इसके बाद मैच के 82वें मिनट में टीम के लिए तीसरा गोल किया। इसके एक मिनट के बाद ही वर्गास ने अपना दूसरा गोल की टीम की बड़ी जीत सुनिश्चित कर दी। इस जीत के साथ ही चिली की टीम ग्रुप सी की तालिका में उरुगवे के साथ शीर्ष पर पहुंच गयी। उरुगवे ने भी इसी अंतर से इक्वाडोर को हराया था।