Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बॉलीवुड की इस अभिनेत्री को डेट कर रहे हैं लोकेश राहुल

खेल डेस्क। इंग्लैंड में खेले जा रहे आईसीसी विश्व में अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखा रहे सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल इन दिनों एक अन्य कारण से भी सुर्खियों में बने हुए हैं। जी हां, टीम इंडिया का ये सलामी बल्लेबाज इन दिनों एक बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में बना हुआ है।

भगवा जर्सी में इन लक्ष्यों के साथ मैदान पर उतरेगी भारतीय टीम, इस कारण पाकिस्तानी दर्शक भी मांग रहे हैं जीत की दुआ

बॉलीवुड के स्टार कलाकारों में शूमार सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी के साथ भारत के दाएं हाथ के इस बल्लेबाज का नाम जुड़ रहा है। मीडिया की खबरों की मानें तो केएल राहुल अथिया शेट्टी को डेट कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि केएल राहुल अथिया से प्यार करते हैं।

दक्षिण अफ्रीका जीता, श्रीलंका की उम्मीदों को लगा झटका

हालांकि राहुल और अथिया दोनों पब्लिक अपीयरेंस से बचते हैं। बताया जा रहा है कि राहुल और अथिया ने इसी साल फरवरी से एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। इन दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी। इसके पहले इस भारतीय सलामी बल्लेबाज का एक अन्य बॉलीवुड अभिनेत्री निधि अग्रवाल के साथ भी नाम जुड़ा था।

गौरतलब है कि इस समय लोकेश राहुल भारतीय टीम की ओर से विश्व कप खेल रहे हैं। उन्हें शिखर धवन के चोटिल होने के बाद विश्व कप में ओपनिंग करने का मौका मिला है। वह अभी तक विश्व कप की पांच पारियों में 172 रन बना चुके हैं।