Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच होगा जबरदस्त मुकाबला 

खेल डेस्क।वर्ल्ड कप के 23वें मैच में वेस्टइंडीज का मुकाबला बांग्लादेश से होने जा रहा है। विश्व कप में दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो अभी तक दोनों टीमों का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। अगर विश्व कप में दोनों टीमों की पिछले प्रदर्शन की बात करें तो वेस्टइंडिज का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

world cup 2019: श्रीलंका के खिलाफ आईसीसी कर सकती है कार्रवाई

वर्ल्ड कप में दोनों का मुकाबला 8 साल बाद होगा और 2011 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 9 विकेट से हराया था। बांग्लादेश टीम को चार मैच में से दो मेें हार और एक मैच में जीत मिली है,जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।


दोनों टीमें
वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), फैबियान एलेन, कार्लोस ब्रैथवेट, डॉरेन ब्रावो, शेल्डन कॉटरेल, क्रिस गेल, शिमरॉन हेटमायर, एश्ले नर्स, निकोलस पूरन, केमार रोच, आंद्रे रसेल और ओशाने थॉमस।

भारत की इस जोड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में बनाया ये नया रिकॉर्ड

बांग्लादेश: मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, लिटन दास, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), सौम्या सरकार, शब्बीर रहमान, मेहदी हसन, महमूदुल्लाह, मुस्तफिजुर रहमान और रूबेल हुसैन



Herald