खेल डेस्क:अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने महेंद्र सिंह धोनी के विकेटकीपिंग दस्तानों पर सेना के 'बलिदान बैज' चिह्न के बने रहने की भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अपील को खारिज कर दिया है। इसके बाद धोनी अपने दस्तानों से इस 'बलिदान बैज' की निशान को हटाना होगा और अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उन पर जुर्माना लगाया जा सकता है।
World Cup 2019: बारिश के कारण रद्द हुए मैच में श्रीलंका को हुआ फायदा तो पाकिस्तान को हुआ नुकसान
'बलिदान बैज' को लेकर आईसीसी ने साफ कर दिया है कि वह दस्तानों पर इसे बनाए रखने की अनुमति नहीं दे सकती और इसके बाद देखना होगा की धोनी क्या फैसला लेते हैं। भारत को कल यानी 9 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलना और इसमें इस बात का पता चलेगा की धोनी अपने दस्तानों से इस 'बलिदान बैज' को हटाते है या नहीं।
आज श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होगा जबरदस्त मुकाबला
'बलिदान बैज' को लेकर सबसे ज्यादा परेशानी पाकिस्तान को रही है और पाक सरकार के मंत्री ने तो धोनी पर तंज भी कसा है। अगर धोनी रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में 'बलिदान बैज ' वाले ग्लव्स पहनते हैं तो उन पर कार्यवाही हो सकती है।
धोनी के 'बलिदान बैज' वाले ग्लव्स के समर्थन में खड़ी हुई BCCI
Herald