खेल डेस्क।वर्ल्ड कप में रविवार को खेले गए मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बची जबरदस्त टक्कर देखने को मिली और भारत ने 36 रनों से मैच जीत लिया। इस जीत के बाद भारतीय टीम के कप्तान कोहली को ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ से मांगी है। मैच के दौरान जब विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे तभी स्टीव स्मिथ बाउंड्री पर फील्डिंग करने पहुंचे तो भारतीय फैंस ने हूटिंग करना शुरू कर दिया।
12 साल से बांग्लादेश के खिलाफ जीत के लिए तरस रहा है इंग्लैंड
मैच के दौरान भारतीय फैंस ने स्टीव स्मिथ को ;चीटर कहकर हूटिंग करना शुरू कर दिया था। तब कोहली ने बल्लेबाजी छोड़ भारतीय फैंस की ओर इशारा किया की वह हूटिंग नहीं करें अपील की कि वह स्टीव स्मिथ के लिए तालियां बजाकर उनको हौंसला बढ़ाए।
कल ऑस्ट्रेलिया से टक्कर लेने के लिए तैयार है विराट सेना
मैच खत्म होने के बाद विराट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया की भारतीय फैंस ने जो हूटिंग की उसके लिए वह शर्मिंदा हैं और कहा कि मुझे ये बुरा लगा तो मैंने उनसे कहा कि मैं फैंस की ओर से माफी मांगता हूं। स्मिथ को अपनी गलती की सजा मिल चुकी है और वह अब अच्छे खिलाड़ी के रूप में मैदान पर वापसी कर रहे हैं और सभी फैंस को उनका स्वागत करना चाहिए।
वर्ल्ड कप: धवन के तूफान में उड़ा ऑस्ट्रेलिया, भारत को मिली दूसरी जीत
Herald