खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (140), कप्तान विराट कोहली (77) और लोकेश राहुल (57) की शानदार पारियों के दम पर भारत ने विश्व कप में एक बार फिर चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को शिकस्त देकर अपनी बादशात कायम रखी है।
भारत ने आईसीसी विश्वकप के वर्षा बाधित मुकाबले में रविवार को डकवर्थ लुइस नियम के तहत पाकिस्तान को 89 रन से शिकस्त दी।टीम इंडिया की यह आईसीसी विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ लगातार सातवीं जीत है। जबकि पाकिस्तान अभी तक एक बार भी इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को नहीं हरा सका है।
इंग्लैंड को अगले मैच में लग सकता है ये बड़ा झटका
टॉस हारकार पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट पर 336 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में पाक टीम का स्कोर जब 35 ओवर में छह विकेट पर 166 रन था तब बारिश आने के कारण खेल रोक देना पड़ा। इसके बाद जब खेल दोबारा शुरू हुआ तो पाकिस्तान को जीत के लिए 40 ओवर में 302 रन का लक्ष्य दिया गया। पाकिस्तान 40 ओवर में छह विकेट पर 212 रन ही बना सकी।
इंग्लैंड ने दो बार की विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज को पीटा, ये तीन क्रिकेटर रहे मैच के हीरो
भारत की ओर से ऑलराउंडर विजय शंकर और हार्दिक पांड्या तथा कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट हासिल किए। विजय शंकर ने विश्व कप की अपनी पहली गेंद पर विकेट लेकर रिकॉर्ड बनाया। वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज है। इस प्रकार पाकिस्तान टीम ने विश्व कप में एक बार फिर से भारत के सामने घुटने टेक दिए। भारत ने इससे पहले 1992, 1996, 1999, 2003, 2011, और 2015 में भी हराया था।