खेल डेस्क। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी के सामने साउथम्टन में खेले जा रहे आईसीसी विश्व कप मैच में दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही है। जसप्रीत बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका के दोनों सलामी बल्लेबाजों हाशिम अमला (6) और क्विंटन डी कॉक (10) को टीम के 24 रन के स्कोर पर ही पवेलियन भेज दिया है।
विश्व कप में इन दो गेेंदबाजों ने श्रीलंका को बचाया हार से
बुमराह ने अपने वनडे विश्व कप करियर का पहला शिकार हाशिम अमला को बनाया। उन्होंने अमला को स्लिप में रोहित शर्मा के हाथों कैच करवाया। इसके बाद उन्होंने कॉक को भी स्लिप में कप्तान कोहली के हाथों लपकवा दिया।समाचार लिखे जाने तक कप्तान फाफ डु प्लेसिस 33 रन और रैसी वान डेर डुस्सेन 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। दक्षिण अफ्रीका ने 16 ओवरों में 2 विकेट पर 65 रन बना लिए थे।
दक्षिण अफ्रीका को लगा सबसे बड़ा झटका, विश्व कप से बाहर हुआ टीम का सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज
इससे पहले अफ्रीकी कप्तान डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की ओर से सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला ने वापसी की। वहीं भारतीय टीम में दो स्पिन गेंदबाजों यजुवेंद्र चहल और कुलदीप यादव को शामिल किया गया है। इस कारण मोहम्मद शमी को बाहर बैठना पड़ा है।
भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, एमएसधोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह।
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), हाशिम अमला, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रैसी वान डेर डुस्सेन, डेविड मिलर, जेपी डुमिनी, आंदिले फेहलुकवायो, क्रिस मौरिस, कैगिसो रबादा, इमरान ताहिर और तबरेज शम्सी