खेल डेस्क। आज का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए विशेष है। भारत का कोई भी क्रिकेट प्रशंसक इस दिन को नहीं भूलेगा। जी हां, आज ही के दिन यानी 25 जून 1983 को कपिल देव की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहला क्रिकेट विश्व कप जीता था। टीम इंडिया ने आज के दिन खेले गए विश्व कप के खिताबी मुकाबले में वेस्टइंडीज 43 रनों से हराया था।
बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को हराया, ऑलराउंडर शाकिब ने लगाई रिकॉडों की झड़ी
1983 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 54.4 ओवर में केवल 183 रन पर ही ढेर हो गई थी। भारतीय टीम की ओर से इस मैच में के श्रीकांत ने सर्वाधिक 38 रन बनाए। वहीं संदीप पाटिल ने 27 रन और मोहिंदर अमरनाथ ने 26 रन का योगदान दिया।
भारत के खिलाफ मैच से पहले दो बार की विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज को लगा झटका, विश्वकप से बाहर हुआ ये दिग्गज ऑलराउंडर
इसके जवाब में ऑलराउंडर मोहिंदर अमरनाथ और मदनलाल की शानदार गेंदबाजी के सामने दो बार की विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज की पारी 52 ओवर में 140 रन पर ही ढेर हो गई। इस मुकाबले में कप्तान कपिल देव ने मदनलाल की गेंद वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज विवियन रिचड्र्स का डीप फाइन लेग की तरफ पीछे भागते हुए शानदार कैच पकडक़र मैच टीम इंडिया के पक्ष में मोड़ दिया था।
रिचड्र्स के पवेलियन लौटते हुए वेस्टइंडीज टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई थी। मैच में ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए मोहिंदर अमरनाथ को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।