खेल डेस्क। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम आज विश्व कप में अपना तीसरा मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। भारतीय टीम जब इस मुकाबले के लिए मैदान पर उतरेगी तो उसका लक्ष्य विजयी तिकड़ी बनाने का होगा। टीम इंडिया अभी तक इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों को हरा चुकी है।
धवन के कवर के रूप में टीम इंडिया में शामिल होगा ये तूफानी बल्लेबाज
दोनों ही टीमों के बीच होने वाला ये मुकाबला अगर बारिश ने बाधा नहीं डाली तो रोचक होने की पूरी उम्मीद है। दोनों ही टीमें अभी तक इस विश्वकप में अपराजित है। मैच के दौरान बारिश होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। वैसे विश्व कप में कीवी टीम का भारत पर पलड़ा थोड़ा भारी रहा है।
भारतीय टीम को इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट से बचना होगा। इस मैच में भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की कमी खलेगी, जो हाथ में चोट के कारण इस मुकाबले से बाहर हो चुके हैं। इस मुकाबले में रोहित शर्मा के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में लोकेश राहुल पारी का आगाज कर सकते हैं।
विश्व कप में बना ये अनचाहा रिकॉर्ड, किसी ने भी नहीं की होगी उम्मीद
जबकि विजय शंकर और दिनेश कार्तिक में से किसी एक को विश्व कप में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। इन दोनों में जिस भी खिलाड़ी को अन्तिम एकादश में शामिल किया जाएगा उसे नम्बर चार पर बल्लेबाजी करने का मौका मिल सकता है।
भारत की संभावित एकादश: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, विजय शंकर/दिनेश कार्तिक, महेन्द्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, केदार जाधव, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, और भुवनेश्वर कुमार।