Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब बांग्लादेश से भी हारा दक्षिण अफ्रीका, एशियाई टीम के नाम दर्ज हो गए ये रिकॉर्ड

खेल डेस्क। आईसीसी वनडे विश्व कप के उद्घाटन मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड से मिली हार के बाद अब दक्षिण अफ्रीका को अपने दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा है।बांग्लादेश ने शाकिब अल हसन (75) और मुश्फिकुर रहीम (78) के अर्धशतकों की सहायता से दक्षिण अफ्रीका को 21 से हराकर इस विश्व कप में विजयी आगाज किया।

टेनिस की ये खूबसूरत हसीना फ्रेंच ओपन से हुई बाहर, फेडरर ने बना डाला ये विश्व रिकॉर्ड

बांग्लादेश ने शाकिब और रहीम की उपयोगी अर्धशतकीय पारियों की सहायता से छह विकेट पर 330 रन का रिकॉर्ड स्कोर खड़ा किया। यह वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच के अलावा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ और आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में बांग्लादेश का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। शाकिब और रहीम ने तीसरे विकेट के लिए 142 रन की साझेदारी की। यह विश्व कप में बांग्लादेश की सर्वश्रेष्ठ साझेदारी भी है। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 309 रन ही बना की।

27 साल बाद पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

इससे पहले एक दिवसीय क्रिकेट में बांग्लादेश ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पाकिस्तान के खिलाफ 2015 में किया था। उन्होंने इस मुकाले में 329 रन बनाए थे। वहीं विश्व कप में उसका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 322 रन था। जो उसने 2015 में ही स्काटलैंड के खिलाफ बनाया था। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बांग्लादेश का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 2017 में 278 रन का था।