खेल डेस्क। भले ही भारतीय टीम को रविवार को आईसीसी विश्व 2019 में पहली हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। इस मैच में शमी ने 69 रन देकर इंग्लैंड के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। इसके साथ ही वह विश्व कप के लगातार तीन मैचों में चार या उससे अधिक विकेट हासिल करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।
बॉलीवुड की इस अभिनेत्री को डेट कर रहे हैं लोकेश राहुल
इस मुकाबले से पहले मोहम्मद शमी ने वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के खिलाफ चार-चार विकेट झटके थे। उन्होंने इस विश्व के अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले मैच में तो हैट्रिक भी बनाई थी।वैसे शमी इस प्रकार की उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। इससे पहले स्पिन गेंदबाज नरेन्द्र हिरवानी 1988 में लगातार तीन मैचों में चार-चार विकेट हासिल कर चुके हैं।
दक्षिण अफ्रीका जीता, श्रीलंका की उम्मीदों को लगा झटका
रविवार को बर्मिंघम में खेल गए मुकाबले में जॉनी बेयरस्टा के शतक के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से इंग्लैंड ने भारत को 31 रन से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा।इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 338 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम रोहित शर्मा (102) के शतक के बावजूद पांच विकेट पर 306 रन ही बना सकी।