Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड ने अफगानिस्तान को रौंदा, मैच में बने ये विश्व रिकॉर्ड

खेल डेस्क। कप्तान इयोन मोर्गन की रिकॉर्ड (148 रन) शतकीय पारी की सहायता से इंग्लैंड ने आईसीसी विश्वकप मुकाबले में मंगलवार को अफगानिस्तान को 150 रन से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही विश्व नम्बर वन इंग्लैंड ने अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

विश्व कप 2019: सबसे लम्बे छक्के लगाने के मामले में शीर्ष पर हैं ये क्रिकेटर, पहला नाम जानकार चौंक जाएंगे आप

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में छह विकेट पर रिकॉर्ड 397 रन का इस विश्व कप का अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में अफगानिस्तान 50 ओवर में आठ विकेट पर 247 रन ही बना सकी।

धवन के बाद अब भुवनेश्वर भी चोट के कारण इतने मैचों से हुए बाहर

इससे पहले मैन ऑफ द मैच इयोन मोर्गन ने विश्वकप इतिहास का चौथा सबसे तेज शतक और अपना स्र्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया। उन्होंने केवल 71 गेंदों में चार चौके और रिकॉर्ड 17 छक्के उड़ाते हुए 148 रन बनाए। मोर्गन ने एक वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने 99 गेंदों पर 90 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने आठ चौके और तीन छक्के मारे जबकि जबकि जो रुट ने 82 गेंदों पर 88 रन का योगदान दिया। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का मारा।

इंग्लैंड ने विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर खड़ा किया। मेजबान टीम ने इससे पहले इसी विश्वकप में बंगलादेश के खिलाफ कार्डिफ में 386 रन बनाए थे। मैच में दोनों ही टीमों की ओर से सर्वाधिक छक्कों का विश्व रिकॉर्ड भी बना।