Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

युवराज के संन्यास के बाद पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने कह दी इतनी बड़ी बात की सुनेंगे तो हो जाएंगे...

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह ने दो दिन पूर्व अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। युवराज संन्यास की घोषणा के दौरान भावुक हो गए। लेकिन वो हमेशा अच्छे खिलाड़ियों की सूची में रहेंगे और एक महान खिलाड़ी के रूप में याद किए जाएंगे।

धवन के कवर के रूप में टीम इंडिया में शामिल होगा ये तूफानी बल्लेबाज

इधर पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और 1983 की विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव ने भी कहा की युवराज हमेशा सर्वकालिक महान खिलाड़ियों के रूप में जाने जाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा की वह जब भी सर्वकालिक महान भारतीय एकदिवसीय क्रिकेटरों की टीम बनायेंगे तो उसमें हरफनमौला युवराज सिंह को जरूर जगह मिलेगी। भारत की तरफ से वेस्टइंडीज के खिलाफ जून 2017 में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले युवराज ने सोमवार को संन्यास की घोषणा की।

न्यूजीलैंड के खिलाफ इनमें से किसी एक को मिलेगा टीम इंडिया की ओर से विश्व कप में डेब्यू करने का मौका

युवराज ने अपने 17 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान 2007 में टी20 विश्व कप और और 2011 में एकदिवसीय विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम में अहम योगदान दिया था।