खेल डेस्क। टीम इंडिया के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन हाथ में हेयरलाइन फैक्चर के कारण विश्व कप के कम से कम तीन मैचों से बाहर हो सकते हैं। इस पहले धवन के तीन सप्ताह तक नहीं खेल पाने की खबरें चल रही थी।
क्रिस गेल के नाम दर्ज हो गया ऐसा रिकॉर्ड, जिसकी खुद को भी नहीं होगी उम्मीद
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतकीय पारी खेल टीम इंडिया को जीत दिलाने वाले धवन का 13 जून को न्यूजीलैंड और 16 जून को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबलों से बाहर रहना लगभग तय है। यह देखना होगा कि वह 22 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच के लिए फिटनेस प्राप्त कर पाते हैं या नहीं। भारतीय टीम प्रबंधन को हालांकि उम्मीद है कि वह विश्व कप के अंतिम चरण के लिए फिट हो जाएंगे। इसी कारण उनके विकल्प की मांग नहीं की गई है।
विश्व कप के अगले मैच से बाहर हो सकता है टीम इंडिया का ये सलामी बल्लेबाज
भारतीय टीम की मीडिया मैनेजर मॉलिन पारिख ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि शिखर धवन अभी बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। टीम प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि वह इंग्लैंड में ही रहेंगे और उसकी प्रगति पर नजर रखी जाएगी। शुरुआत में जानकारी मिली थी कि शिखर धवन के अंगूठे में फ्रैक्चर है, लेकिन स्पष्ट किया गया है कि चोट उनके हाथ के पीछे वाले हिस्से पर है।
टीम इंडिया के इस दिग्गज सलामी बल्लेबाज को रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप मैच में तेज गेंदबाज नाथन कोल्टर नाइल की उछाल लेती गेंद से हाथ में चोट लग गई थी। शिखर धवन ने इसी चोट के कारण मैच में क्षेत्ररक्षण नहीं किया था। उनके स्थान पर रवीन्द्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया की पूरी पारी में क्षेत्ररक्षण किया था। इस मैच में उन्होंने 109 गेंदों में 117 रन की रिकॉर्ड शतकीय पारी खेली थी। धवन ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 16 चौके लगाए।