Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्रो कबड्डी का पहला मुकाबला तेलुगू और मुंबा के बीच

हैदराबाद
प्रो कबड्डी लीग के 20 जुलाई से शुरु होने वाले सातवें सत्र के कार्यक्रम की शुक्रवार को घोषणा कर दी गई और हैदराबाद के गाचीबावली स्टेडियम में उद्घाटन मुकाबला तेलुगू टाइटन्स और यू मुंबा के बीच खेला जाएगा। पहले दिन के दूसरे मैच में मौजूदा चैंपियन बेंगलुरु बुल्स और तीन बार के चैंपियन पटना पायरट््स का मुकाबला होगा। इस लीग के आयोजक मशाल स्पोटर्््स ने कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि इस सत्र में मैच आधे घंटे पहले शाम साढ़े सात बजे से शुरु होंगे। टीमें डबल राउंड रॉबिन फार्मेट में खेलेंगी और शीर्ष छह टीमें प्ले आॅफ में पहुंचेंगी। हर शहर का चरण शनिवार से होगा और टीमों के लिए मंगलवार को विश्राम का दिन रखा जाएगा। हर घरेलू टीम को अपने घरेलू चरण से पहले और उसके बाद चार दिन का विश्राम मिलेगा ताकि वह अपनी तैयारियां सही ढंग से कर सकें। सातवां सत्र 20 जुलाई से शुरु होगा और 19 अक्टूबर तक चलेगा।