Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली की बल्लेबाजी के वीडियो देखकर भारत के खिलाफ मैच की तैयारी कर रहे हैं बाबर

मैनचेस्टर
पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम भारत के खिलाफ रविवार को होने वाले विश्व कप के बहुचर्चित मुकाबले के लिये भारतीय कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी के वीडियो देखकर तैयारी कर रहे हैं । बाबर ने इंग्लैंड के खिलाफ मिली जीत में 63 रन बनाये थे। उन्होंने कहा कि मैने कोहली की बल्लेबाजी देखी है । वह विभिन्न हालात में कैसे खेलता है । मैं उसे देखकर काफी कुछ सीखने की कोशिश कर रहा हूं । उन्होंने कहा कि भारत के लिये उन्होंने कई विजयी पारियां खेली है । मैं भी पाकिस्तान के लिये वही करना चाहता हूं । उन्होंने यह भी कहा कि उनकी टीम दो साल पहले भारत पर चैम्पियंस ट्राफी फाइनल में मिली जीत से प्रेरणा लेगी । बाबर ने कहा कि वह जीत हमेशा हमारे जेहन में रहेगी और उससे बड़ी प्रेरणा क्या होगी । हम इस मैच के लिये पूरी तरह से तैयार है । यह काफी रोमांचक होगा और पूरी दुनिया की नजरें इस पर लगी होंगी ।