खेल डेस्क। भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप मुकाबला रविवार को मैनचेस्टर में खेला जाएगा। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम का लक्ष्य एक बार फिर पाकिस्तान को शिकस्त देकर अपनी बादशाहत साबित करने का होगा। रविवार को होने वाले इस मुकाबले में बारिश अपना प्रभाव दिखा सकती है। क्रिकेट के इस महाकुंभ में भारतीय टीम एक बार फिर पाकिस्तान से नहीं हारी है। उसने दोनों टीमों के बीच खेले गए सभी छह मुकाबलों में जीत दर्ज की है।
इंग्लैंड को अगले मैच में लग सकता है ये बड़ा झटका
विश्वकप में पहली बार टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 1992 विश्व कप में 43 रन से हराया था। इसके बाद उसने पाकिस्तानी टीम को 1996,1999, 2003, 2011 और 2015 विश्व कप में पराजित किया। दोनों के बीच विश्वकप में रविवार को सातवां मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में भी टीम इंडिया को प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
इंग्लैंड ने दो बार की विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज को पीटा, ये तीन क्रिकेटर रहे मैच के हीरो
भारतीय टीम अभी तक इस विश्व कप में एक भी मुकाबला नहीं हारी है। पहले दो मैच जीतने के बाद उसका तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास सबसे तेज 11 हजार रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा।
भारत : विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, रोहित शर्मा, विजय शंकर, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, केदार जाधव, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, रभवद्र जडेजा, शिखर धवन।
पाकिस्तान : सरफराज अहमद (कप्तान), फखर जमां, इमाम उल हक, बाबर आजम, हैरिस सोहेल, हसन अली, शाहदाब खान, मोहम्मद हफीज, एम हसनैन, शाहिन अफरीदी, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर, शोएब मलिक, इमाम वसीम और आसिफ अली।