Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप के इतिहास में पहली बार भारतीय टीम की जीत की दुआ करेगा पूरा पाकिस्तान

खेल डेस्क। वर्ल्ड कप 2019 के लगभग 32 मुकाबले खेले जा चुके हैं और जल्द ही इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल का दौर शुरू हो जाएगा। इस विश्व कप के सेमीफाइनल में अभी तक एक ही टीम ने प्रवेश किया है और बाकि तीन टीमें अभी तक इसमें जगह बनाने में कामयाब नहीं है।

World Cup 2019: इंग्लैंड को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने किया सेमीफाइनल में प्रवेश

ऑस्ट्रेलियाई टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर होने के साथ सेमीफाइनल में भी प्रवेश कर लिया है। न्यूजीलैंड और भारत भी आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच सकती है लेकिन चौथी सेमिफाइनलिस्ट टीम को लेकर अभी तक कोई तस्वीर साफ नहीं हुई है। चौथी टीम के रूप में पाकिस्तान,इंग्लैंड और बांग्लोदश की टीम हो सकती है।

World Cup 2019: वेस्टइंडीज से ज्यादा भारतीय टीम को सता रहा है इस बात का डर


लेकिन भारत की चिर प्रतिद्वंद्वी टीम पाकिस्तान भी सेमीफाइनल में जाने के सपने देख रही है और इसके लिए उसने भारतीय टीम के​ लिए जीत की दुआ शुरू कर दी है। अगर भारतीय टीम अपने आने वाले सभी मैचों को जीत जाती है तो पाकिस्तान की टीम आसानी से सेमीफाइनल में प्रवेश कर सकती है। अगर भारतीय टीम एक मैच भी हारती है तो पाकिस्तान का सेमीफाइनल खेलने का सपना भी टूट जाएगा।

वर्ल्‍ड कप जीतने से पहले ही भारतीय टीम ने हासिल किया नंबर एक का ताज



Herald