Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

तोक्यो पैरालंपिक के लिए भारतीय तीरंदाजों ने चार स्थान हासिल किये

एस-हर्टोगेंबोस्क (नीदरलैंड)
भारतीय तीरंदाजों ने विश्व पैरा चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करके तोक्यो पैरालंपिक खेलों के लिए रिकर्व और कम्पाउंड वर्ग में दो-दो कोटा स्थान हासिल किये। पंजाबी विश्वविद्यालय के हरविंदर ंिसह और उत्तर प्रदेश के विवेक चिकारा शनिवार को संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर रहते हुए पुरूष रिकर्व वर्ग का कोटा हासिल किया। पुरूषों के कम्पाउंड वर्ग में जम्मू के राकेश कुमार ने गुरूवार को ही कांस्य पदक के प्लेआॅफ के लिए जगह पक्की कर कोटा हासिल किया था। राजस्थान के श्याम सुंदर स्वामी ने संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर रहते हुए एक अन्य कोटा हासिल किया।