Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय हाकी गोलकीपरों के लिये सात दिवसीय शिविर लगायेंगे डेनिस वान डि पोल

नयी दिल्ली
हाकी के मशहूर गोलकीपिंग ट्रेनर डेनिस वान डि पोल भारत के नौ गोलकीपरों के लिये सोमवार से सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन करेंगे जिसमें पीआर श्रीजेश और कृष्ण बहादुर पाठक शामिल हैं। यह शिविर बेंगलुरू के भारतीय खेल प्राधिकरण में आयोजित होगा जो भारतीय मुख्य कोच ग्राहम रीड की निगरानी में होगा। श्रीजेश व पाठक के अलावा सूरज करकेरा, जुगराज ंिसह, पारस मल्होत्रा, जगदीप दयाल, पवन, प्रशांत कुमार चव्हाण और साहिल कुमार नायक इसमें भाग लेंगे। डेनिस नीदरलैंड में ड्रिजवर गोली अकादमी और कोनिनक्लिजके नीदरलैंड्से हाकी बांड से जुड़े हुए हैं और युवा टीम को ट्रेनिंग देते हैं। वह कनाडाई महिला टीम से भी जुड़े थे।