Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भावेश युवा राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में

नयी दिल्ली
युवा विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता भावेश ने उत्तराखंड के रूद्रपुर में चल रही तीसरी युवा पुरुष राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के पुरुष 52 किग्रा वर्ग में आसान जीत के साथ प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। एसएससीबी के भावेश ने भुमित पटेल को हराया। अमन भी 91 किग्रा से अधिक वर्ग में जीत दर्ज करने में सफल रहे। पिछले साल युवा एशियाई चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता प्री क्वार्टर फाइनल में दिल्ली के सनी डबास से भिडेÞंगे। महिला वर्ग में हिमाचल प्रदेश की दीपिका ने 60 किग्रा वर्ग में उत्तर प्रदेश की अर्पिता कुशवाहा को हराया। उत्तर प्रदेश के सक्षम सिंह ने 64 किग्रा वर्ग में गोवा के छोटू कुमार ंिसह को शिकस्त दी। टूर्नामेंट में 400 से अधिक मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं जिसमें 180 महिला और 248 पुरुष मुक्केबाज शामिल हैं। इस छह दिवसीय टूर्नामेंट के फाइनल 13 जून को खेले जाएंगे।