Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जोस बटलर विश्व क्रिकेट के नए धोनी हैं : लेंगर

लंदन
आॅस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मंगलवार को विश्वकप मुकाबले से पहले आॅस्ट्रेलियाई टीम के कोच जस्टिन लेंगर ने इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर की तारीफ करते हुए उन्हें विश्व क्रिकेट का नया महेंद्र सिंह धोनी करार दिया है। लेंगर ने कहा कि बटलर अछ्वूत खिलाड़ी हैं। मुझे उनकी बल्लेबाजी देखना काफी पसंद है। वह विश्व क्रिकेट के नए धोनी हैं। मैं चाहता हूं कि वह आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ शून्य पर आउट हो जाएं लेकिन बटलर बेहतरीन खिलाड़ी हैं और एक अच्छे फिनिशर हैं। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड का बल्लेबाजी क्रम बेहद मजबूत है और हमें उनके खिलाफ संभलकर खेलने की जरुरत है। मैं इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला का इंतजार कर रहा हूं। गत विजेता आॅस्ट्रेलिया छह में से अपने पांच मैच जीतकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद है। उसे इस विश्वकप में एकमात्र हार भारत के खिलाफ मिली है।