Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर हरभजन ने दिया बड़ा बयान, आप भी पढ़ेंगे तो हो जाएंगे...

इंटरनेट डेस्क। इंग्लैंड में खेले जा रहे आईसीसी वनडे विश्वकप में अब तक पांच मैच खेले जा चुके है और इन मैचों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। इधर भारत का पहला मैच पांच जून को दक्षिण अफ्रीका के साथ होगा। हालांकि सबकी नजरे भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच पर टिकी हुई है।

भारत के खिलाफ नहीं खेल सकेगा दक्षिण अफ्रीका का ये तूफानी गेंदबाज

इधर भारत के अनुभवी आफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है की पाकिस्तानी टीम के पास 16 जून को भारत के खिलाफ होने वाले विश्व कप मैच में हराने का कोई मौका नहीं है क्योंकि पाकिस्तानी टीम में अनुभव की कमी है।

टेनिस की ये खूबसूरत हसीना फ्रेंच ओपन से हुई बाहर, फेडरर ने बना डाला ये विश्व रिकॉर्ड

हरभजन ने एक कार्यक्रम में कहा, पाकिस्तान की फार्म इतनी शानदार नहीं है और उनके पास इतना अनुभव भी नहीं है। हरभजन ने कहा, बीते समय की पाकिस्तानी टीम को हराना काफी मुश्किल होता था लेकिन मौजूदा टीम भारत के खिलाफ 10 में से नौ बार हार जायेगी।