Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रीलंका ने पिचों और ट्रेनिंग सुविधाओं पर आईसीसी से की शिकायत

लंदन
श्रीलंका ने उसे दी जा रही पिचों की गुणवत्ता और ट्रेनिंग सुविधाओं पर सवाल उठाते हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से शिकायत की है। श्रीलंका के टीम मैनेजर असांथा डी मेल ने आईसीसी को पत्र लिखकर कहा है कि उनकी टीम के मैचों के लिए पिचें अच्छी नहीं दी जा रही है और साथ ही ट्रेनिंग सुविधाएं तथा आवास भी आदर्श नहीं है। श्रीलंका के हाल के दो मुकाबले ब्रिस्टल में वर्षा से धुल गए थे जबकि कार्डिफ में दो मैचों में उसे हरियाली पिचें मिली थी। श्रीलंका को कार्डिफ में न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था और अफगानिस्तान को हराने में भी उसे मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। चार मैचों में चार अंक ले चुकी श्रीलंकाई टीम का शनिवार को आॅस्ट्रेलिया से ओवल में मुकाबला होना है जहां ऊंचे स्कोर वाले मैच रहे हैं लेकिन श्रीलंका को यह देखकर अफसोस हो रहा है कि उसे एक और ग्रीन पिच दी जा रही है जहां परिस्थितियां आॅस्ट्रेलिया के अनुकूल होंगी।