खेल डेस्क। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (51 रन पर चार विकेट) के बाद उपकप्तान रोहित शर्मा (नाबाद 122) की शानदार शतकीय पारी की सहायता से भारत ने आईसीसी विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हरा कर विजयी शुरुआत की।
विश्व कप में बुमराह का पहला शिकार बना दक्षिण अफ्रीका का ये दिग्गज बल्लेबाज
पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका नौ विकेट पर केवल 227 रन ही बना सकी। इसके जवाब में भारत ने 47.3 ओवर में चार विकेट पर 230 रन बनाकर विश्व कप में शानदार शुरुआत की।
इसके साथ ही भारतीय टीम ने आईसीसी टूर्नामेंटों में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार छठी जीत हासिल की। वहीं दक्षिण अफ्रीका को पहली बार लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
विश्व कप में इन दो गेेंदबाजों ने श्रीलंका को बचाया हार से
वहीं कप्तान के रूप में विराट कोहली ने 50वीं जीत अपने नाम दर्ज की। विराट कोहली की कप्तान के रूप में 69 मैचों में यह 50वीं जीत है। भारतीय कप्तान सबसे कम वनडे मैचों में 50 जीत हासिल करने के मामले में वेस्टइंडीज के विवियन रिचड्र्स को पछाडक़र तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
विवियन रिचड्र्स ने 70 मैचों में 50वीं जीत दर्ज की थी। इस मामले में पहले स्थान पर सयुंक्त रूप से वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड तथा ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग हैं। जिन्होंने 63 मैचों में जीत का अर्धशतक पूरा किया था।