Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप के क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

खेल डेस्क। भारत-न्यूजीलैंड विश्व कप मैच गुरुवार को एक भी गेंद फेंके बगैर रद्द हो गया। विश्वकप के इतिहास में यह पहला मौका है जब भारत के मैच में टॉस हुए बिना ही मैच को रद्द करना पड़ा है।इंग्लैंड में खेले जा रहे इस विश्व कप को बारिश की मार झेलनी पड़ रही है। इसी कारण अभी तक कई मैच रद्द हो चुके हैं। इस सूची में भारत-न्यूजीलैंड मैच भी शामिल हो गया है।

मोहब्बत की पिच पर इस खूबसूरत अभिनेत्री ने किया जसप्रीत बुमराह को बोल्ड!

यह मैच रद्द होने के बाद न्यूजीलैंड के चार मैचों में सात अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में पहले स्थान पर बरकरार है। जबकि भारतीय टीम तीन मैचों में पांच अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम अब रविवार को मैनचेस्टर में पाकिस्तान से भिड़ेगी। इस मैच पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है।

डेविड वार्नर ने की शिखर धवन के इस रिकॉर्ड की बराबरी

भारत-न्यूजीलैंड मैच में खराब मौसम के कारण टॉस में विलंब हुआ और आखिर में टॉस हो ही नहीं सका। पिछले दो दिन से भारी बारिश के कारण आउटफील्ड गीली होने के कारण अंपायरों ने शाम साढ़े सात बजे मैच रद्द करने का फैसला किया। इस विश्व कप में अभी तक चार मैच बारिश की भेंट चढ़ चुके हैं। मैच रद्द होने के कारण प्रशंसकों को निराशा का सामना करना पड़ा।