Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कैगिसो रबाडा की टिप्पणी पर कोहली ने कहा, उससे मिलकर बात करूंगा

साउथम्पटन
कैगिसो रबाडा ने भले ही विराट कोहली को ‘अपरिपक्व’ कहा हो लेकिन भारतीय कप्तान ने मंगलवार को पर्याप्त परिपक्वता दिखायी तथा दक्षिण अप्रच्च्ीका के खिलाफ विश्व कप मैच से पहले शाब्दिक जंग में पड़ना उचित नहीं समझा। रबाडा ने हाल में एक साक्षात्कार में आईपीएल के दौरान कोहली से झड़प का जिक्र करते हुए उन्हें अपरिपक्व कहा था। दक्षिण अफ्रीका के पत्रकार ने जब इस बारे में कोहली से सवाल किया तो उन्होंने पहले कहा कि उन्हें रबाडा की ऐसी टिप्पणी के बारे में जानकारी नहीं है लेकिन जब उन्हें कुरेदा गया तो भारतीय कप्तान ने बड़ी कुशलता से यह मसला वहीं पर समाप्त करने की कोशिश की। कोहली ने जवाब दिया कि मैं उसके खिलाफ कई बार खेला हूं और अगर किसी चीज पर चर्चा की जरूरत होगी तो हम आपस मिलकर बात कर सकते हैं। मैं किसी चीज का जवाब देने के लिये संवाददाता सम्मेलन का उपयोग नहीं कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि देखिये अगर लुंगी एनगिडी खेलता या नहीं या डेल स्टेन खेलता या नहीं, रबाडा हमेशा विश्वस्तरीय गेंदबाज और किसी भी टीम के लिये खतरा रहेगा।