Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज के खिलाफ इस विश्व रिकॉर्ड पर होगी रोहित शर्मा की नजर

खेल डेस्क। भारतीय टीम आईसीसी विश्वकप में अपने विजयी अभियान को जारी रखने के लिए गुरुवार को दो बार की विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज से मुकाबला करेगी।

वहीं टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास भी इस मैच में एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। अगर रोहित शर्मा इस मैच में शतक लगा देते है तो वह इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विदेशी क्रिकेटर बन जाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराया, ऐसा करने वाली बनी पहली टीम

इस मामले में वह भारत के शिखर धवन, वेस्टइंडीज के केन विलियम्सन और वेस्टइंडीज के विवियन रिचड्र्स को पीछे छोड़ देंगे। अभी तक रोहित सहित ये खिलाड़ी इंग्लैंड की धरती पर चार-चार शतक लगा चुके हैं।

रोहित शर्मा अभी तक विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस विश्व कप में वह अभी तक दो शतक और एक अर्धशतक लगा चुके हैं। रोहित शर्मा चार मैचों में 320 रन बना चुके हैं।

विश्वकप में भारत से मिली हार के बाद आत्महत्या करना चाहते थे पाक कोच मिकी आर्थर

इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 140 रन रहा है। इस प्रकार के प्रदर्शन को देखते हुए रोहित शर्मा द्वारा ये रिकॉर्ड बनाना कोई बड़ी बात नहीं होगी। वैसे इस मैच से पहले न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन के पास ये रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। आज कीवी टीम विश्व कप मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ेगी।