Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ब्रायन लारा को अस्पताल से मिली छुट्टी

मुंबई
वेस्टइंडीज़ के दिग्गज क्रिकेटर ब्रायन लारा को बुधवार मुंबई के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी जहां उन्हें अचानक सीने में दर्द के बाद भर्ती कराया गया था। अस्पताल के प्रवक्ता पराग धुर्के ने बताया कि लारा को दोपहर में करीब 12 बजे छुट्टी दे गयी। उन्होंने साथ ही बताया कि लारा की स्थिति बिल्कुल सामान्य है। पूर्व कैरेबियाई क्रिकेटर आईसीसी विश्वकप के लिये एक खेल चैनल में विशेषज्ञ की भूमिका निभा रहे हैं जिसके सिलसिले में वह भारत में हैं। प्रवक्ता के अनुसार 50 वर्षीय त्रिनिदाद के निवासी लारा की एहतियातन एंजियोग्राफी की गयी थी। उनकी हालत अभी पूरी तरह से ठीक है। वहीं लारा ने भी मंगलवार रात को एक आॅडियो संदेश जारी कर अपने स्वस्थ होने की सूचना दी थी। उन्होंने कहा कि मैं प्रशंसकों का उनके स्नेह और चिंता के लिये धन्यवाद करता हूं। उन्होंने साथ ही कहा कि वह अस्पताल के बिस्तर पर मज़े से इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया का मैच देख रहे थे और मजाक करते हुये कहा कि वह उम्मीद कर रहे थे कि आस्ट्रेलिया जीते। लारा ने कहा कि मैं इंग्लैंड का फैन नहीं हूं। आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के मैच में आस्ट्रेलिया ने 64 रन से जीत दर्ज करते हुये विश्वकप सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पूर्व कैरेबियाई कप्तान ने वर्ष 2007 में विश्वकप से वेस्टइंडीज़ के बाहर होने के बाद संन्यास ले लिया था।