Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फ्रेंच ओपन चैंपियन बार्टी विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंची

पेरिस
आस्ट्रेलिया की फ्रेंच ओपन चैंपियन एशलेग बार्टी सोमवार को जारी नवीनतम डब्ल्यूटीए विश्व रैंकिंग में छह स्थान के फायदे से दूसरे पायदान पर पहुंच गईं। रोलां गैरो में तीसरे दौर में हार के बावजूद जापान की नाओमी ओसाका शीर्ष पर बरकार हैं। ओसाका के 6486 अंक हैं जबकि बार्टी के 6350 अंक हो गए हैं। चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिसकोवा तीसरे स्थान पर हैं। उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ है। फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची ब्रिटेन की योहाना कोंटा आठ स्थान के फायदे से 18वें स्थान पर पहुंच गई हैं।