Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अभी सेमीफाइनल के बारे में नहीं सोच रहे है: फिंच 

नाटिंघम
आस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने कहा कि अंकतालिका में दस अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंचने के बावजूद पांच बार की विश्व चैंपियन टीम सेमीफाइनल के बारे में नहीं सोच रही है। आस्ट्रेलिया छह मैचों में दस अंक लेकर पहले ही सेमीफाइनल के करीब पहुंच गया है। मौजूदा चैंपियन को अभी तक केवल भारत से हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा उसने अपने सभी मैच जीते हैं। आस्ट्रेलिया को अभी तीन मैच और खेलने हैं। फिंच ने कहा कि अभी हम सेमीफाइनल के बारे में नहीं सोच रहे हैं। उम्मीद है कि हम शीर्ष चार में अपनी जगह सुरक्षित करेंगे।