खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी विश्व कप के महत्वपूर्ण मुकाबले में शतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई।
इसके साथ ही वार्नर ने सबसे कम मैचों में 15 वनडे शतक बनान के मामले में भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की बराबरी कर ली है। वार्नर ने अपने 110 मैचों की 108 पारिया में 15वां वनडे शतक लगाया। इससे पहले शिखर धवन ने भी इतनी ही पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी।
धवन के बाद इस दिग्गज खिलाड़ी की चोट बनी टीम इंडिया के लिए परेशानी का कारण
दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला के नाम सबसे कम पारियों में 15 एकदिवसीय शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। अमला ने 86 पारियों में ये रिकॉर्ड बनाया था। वहीं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ये उपलब्धि 106 पारियां में हासिल थी। इंग्लैंड के जो रुट ने 126 और पाकिस्तान के सईद अनवर ने 143 पारियां में ये मुकाम हासिल किया था।
ऑस्ट्रेलिया ने बाप से मिली हार का बदला बेटे से लिया
वार्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में 111 गेंदों पर 107 रन बनाए थे। इस पारी में उन्होंने 11 चौके और एक छक्का लगाया था। सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर क्रिकेट के इस महाकुंभ में पाकिस्तान के खिलाफ शतक बनाने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बने हैं। इससे पहले एंड्रयू सायमंड्स ने 2003 के विश्वकप में पाक के खिलाफ नाबाद 143 रन बनाए थे।