Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बुमराह के स्पैल ने अंतर पैदा किया: गुलबदन नायब

साउथम्पटन
कप्तान गुलबदन नायब ने कहा कि जसप्रीत बुमराह के 29वें ओवर में दो विकेट चटकाना खेल का रूख बदलने वाला रहा जिससे अफगानिस्तान को यहां विश्व कप मैच में भारत से 11 रन से हार का सामना करना पड़ा। बुमराह ने 29वें ओवर में तीन गेंद के अंदर दो विकेट चटक लिये जिससे अफगानिस्तान की टीम का स्कोर दो विकेट पर 106 रन से चार विकेट पर 106 रन हो गया जिससे मैच पर काफी बड़ा असर पड़ा। अफगानिस्तान के लिये मोहम्मद नबी के अर्धशतक जमाया लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। गुलबदन ने कहा कि श्रेय बुमराह के स्पैल (29वें ओवर) को जाता है। वह दुनिया का नंबर एक गेंदबाज है और उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की। शमी ने अंतिम ओवर में सचमुच काफी बेहतरीन गेंदबाजी की। नजीब और राशिद ने गलतियां की लेकिन श्रेय भारतीय गेंदबाजी दल को जाता है।