Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भुवनेश्वर पहुंची अमेरिका और उज्बेकिस्तान की टीमें

भुवनेश्वर
अमेरिका और उज्बेकिस्तान की पुरुष हॉकी टीमें एफआईएस सीरीज फाइनल्स के लिए शनिवार को भुवनेश्वर पहुंच गईं। एफआईएच पुरुष सीरीज फाइनल्स छह जून से कलिंगा हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में सभी टीमों की नजरें 2020 में होने वाले टोक्यो ओलंपिक के क्वालिफिकेशन के राउंड में जगह बनाने पर लगी होंगी। अमेरिका दक्षिण अफ्रीका, जापान और मैक्सिको के साथ  ग्रुप बी में है जबकि उज्बेकिस्तान ग्रुप ए में भारत, पोलैंड और रुस के साथ शामिल है। अमेरिका का पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा जबकि उसी दिन उज्बेकिस्तान का पहला मुकाबला पोलैंड से होगा। पोलैंड और रुस की पुरुष हॉकी टीम शुक्रवार को भुवनेश्नर पहुंच गयी थीं।