खेल डेस्क। भारत के दिग्गज खिलाडिय़ों में शूमार रहे युवराज सिंह ने सोमवार को अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। भारत का ये स्टार क्रिकेट अगर चाहता तो वह मैदान से क्रिकेट को अलविदा कह सकता था। धुरंधर ऑलराउंडर युवराज सिंह ने विदाई मैच का प्रस्ताव ठुकरा दिया था।
ऐसी भावुक बातें बोल युवराज सिंह ने जीत लिया अपने प्रशंसकों का दिल
भारतीय टीम को दो बार विश्व चैम्पियन बनाने वाले युवराज सिंह से कहा गया था कि यदि वह यो-यो टेस्ट पास नहीं कर पाते हैं तो मैं एक विदाई मैच खेल सकते हैं। इस प्रस्ताव को युवराज सिंह ने यह कहकर ठुकरा दिया था कि मैं कोई विदाई मैच नहीं खेलना चाहता। यदि मैं यो-यो टेस्ट पास नहीं कर पाता हूं तो मैं चुपचाप घर निकल जाऊंगा।
युवराज सिंह ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, इन कीर्तिमानों के लिए किए जाएंगे याद
टी-20 क्रिकेट में लगातार छह छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले युवराज सिंह ने कहा कि मैंने बीसीसीआई में किसी से नहीं कहा था कि मैं अपना अन्तिम मैच खेलना चाहता हूं। उन्होंने कहा था कि यदि मेरे अंदर क्षमता होगी तो मैं उसी के दम पर क्रिकेट मैदान में जाऊंगा। मैं इस अंदाज में क्रिकेट नहीं खेल सकता कि मुझे कोई विदाई मैच चाहिए। युवराज सिंह ने भारत की ओर से 40 टेस्ट में 1900, 304 एक दिवसीय मैचों में 8701 और 58 टी-20 मैचों में 1177 रन बनाए हैं।