Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धवन के बाद इस दिग्गज खिलाड़ी की चोट बनी टीम इंडिया के लिए परेशानी का कारण

खेल डेस्क। इंग्लैंड में खेले जा रहे आईसीसी वनडे विश्व कप में शानदार शुरुआत कर चुकी टीम इंडिया के सामने चोटिल खिलाडिय़ों की समस्या परेशानी का कारण बनी हुई है। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन हाथ में चोट के कारण तीन मैचों से बाहर हो चुके हैं। अब टीम इंडिया के एक और दिग्गज खिलाड़ी के चोटिल होने की बात सामने आई है।

ऑस्ट्रेलिया ने बाप से मिली हार का बदला बेटे से लिया

वो खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि भारतीय कप्तान विराट कोहली है। नॉटिंघम आयोजित अभ्यास सत्र में विराट कोहली की कुछ इसी प्रकार की तस्वीरें सामने आई हैं। इसमें वह अंगूठे की चोट से परेशान नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले अभ्यास सत्र में विराट कोहली को बल्लेबाजी करते समय अंगूठे में चोट लगी थी।

भारत-न्यूजीलैंड मैच आज, ये होगी टीम इंडिया की अन्तिम एकादश! ये बन सकता है विलेन

इसके बावजूद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तो उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे मुकाबले में 82 रनों की शानदार अर्धशकीय पारी खेली थी।

इसके बाद एक बार फिर से विराट कोहली के अगूठे की समस्या उन्हें परेशान करती हुई दिखाई दे रही है। आज भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलना है।