Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विंडीज के खिलाफ नहीं खेलेंगे भारतीय कप्तान कोहली और तेज गेंदबाज बुमराह

खेल डेस्क। इंग्लैंड में चल रहे आईसीसी वनडे विश्व कप में टीम इंडिया अभी शानदार प्रदर्शन कर रही है। वह अपने पांच में से चार मुकाबलों में जीत हासिल कर चुकी है।क्रिकेट के इस महाकुंभ के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर जाएगी।

आज ही के दिन भारतीय क्रिकेट टीम ने रचा था इतिहास, पहली बार हासिल की थी ये बड़ी उपलब्धि

मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो इस दौरे पर होने वाले वनडे सीरीज से टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जाएगा। हालांकि कोहली और बुमराह वनडे शृंखला के बाद होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में वापसी करेंगे।

भारत के खिलाफ मैच से पहले दो बार की विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज को लगा झटका, विश्वकप से बाहर हुआ ये दिग्गज ऑलराउंडर

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को तीन मैचों की टी20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए आराम दिया जाएगा। ये दोनों क्रिकेटर लम्बे समय से खेल रहे हैं।

इंग्लैंड में खेले जा रहे विश्व कप में भारतीय टीम अभी तक दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के खिलाफ जीत हासिल कर चुकी है। जबकि बारिश के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच रद्द हो गया। अब टीम इंडिया 27 जून को वेस्टइंडीज से मुकाबला करेगी।