खेल डेस्क। क्रिकेट खेल की लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ती जा रही है। अब ये खेल 2022 में होने वाले बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भी दिखाई दे सकता है। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के कार्यकारी बोर्ड की बैठक में महिला क्रिकेट का नामांकन किया गया है। राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट को शामिल किए जाने के फैसले का आईसीसी और इंग्लैंड तथा वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने स्वागत किया है।
अन्तरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में पहली बार बना टीम का तिहरा शतक, बने ये दो विश्व रिकॉर्ड
अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अभी क्रिकेट को राष्ट्रीयमंडल खेलों में शामिल किए जाने के लिए सीजीएफ सदस्यों द्वारा मंजूरी दी जानी बाकी है। महिला क्रिकेट को राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल करवाने के लिए ईसीबी और आईसीसी ने प्रयास किए हैं।
इस विदेशी लीग में खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बनेंगे युवराज सिंह
इससे पहले 1998 राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट को शामिल किया गया था। इसमें दक्षिण अफ्रीका ने गोल्ड जीता था। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी मनु साहनी ने भी महिला क्रिकेट को 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल करने की पेशकश का स्वागत किया है।