Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के खिलाफ मैच से पहले दो बार की विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज को लगा झटका, विश्वकप से बाहर हुआ ये दिग्गज ऑलराउंडर 

खेल डेस्क। दो बार की विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ 27 जून को मैनचेस्टर में होने वाले महत्वपूर्ण मैच से पहले करारा झटका लगा। वेस्टइंडीज टीम को ये झटका उसके ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के घुटने की चोट के कारण विश्व कप के बाकी मैचों से बाहर होने के कारण लगा है।

बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को हराया, ऑलराउंडर शाकिब ने लगाई रिकॉडों की झड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण में केकेआर की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाले आंद्रे रसेल के स्थान पर अब विश्व कप के बाकी बचे मैचों के लिए सुनील अंबरीश को वेस्टइंडीज की टीम में जगह दी गई है। इस प्रकार की जानकारी आईसीसी ने बयान जारी कर दी है।

शमी ने अपनी हैट्रिक का श्रेय इस पूर्व भारतीय कप्तान को दिया

आईसीसी ने इंग्लैंड में खेले जा रहे विश्व कप के बाकी बचे मैचों में आंद्रे रसेल की जगह सुनील अंबरीश को वेस्टइंडीज की टीम में शामिल करने की मंजूरी दे दी है। ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के स्थान पर वेस्टइंडीज टीम में शामिल किए गए छब्बीस साल के अंबरीश अब तक केवल छह टेस्ट और छह वनडे ही खेल सके हैं। वेस्टइंडीज अभी तक विश्व कप के अपने छह मैचों में से केवल एक में ही जीत दर्ज कर सकी है।