खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप मैच में शतकीय पारी खेल टीम इंडिया को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अंगूठे में चोट के कारण तीन सप्ताह तक क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे। इसके साथ ही धवन भारत के न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैचों के साथ ही कई अन्य मुकाबलों से भी बाहर हो गए हैं।
अब न्यूजीलैड से भिड़ेगी भारतीय टीम, विश्व कप में इस टीम का रहा है दबदबा
शिखर धवन का आज बाएं हाथ के अंगूठे में आई सूजन के लिए एहतियातन स्कैन कराया गया था। इसमें फ्रैक्चर पाया गया है। टीम इंडिया के इस दिग्गज सलामी बल्लेबाज को रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप मैच में तेज गेंदबाज नाथन कोल्टर नाइल की उछाल लेती गेंद से अंगूठे में चोट लग गई थी। शिखर धवन ने इसी चोट के कारण मैच में क्षेत्ररक्षण नहीं किया था। उनके स्थान पर रवीन्द्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया की पूरी पारी में क्षेत्ररक्षण किया था।
ये कहकर युवराज सिंह ने ठुकरा दिया था विदाई मैच का प्रस्ताव
इस मैच में उन्होंने 109 गेंदों में 117 रन की रिकॉर्ड शतकीय पारी खेली थी। धवन ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 16 चौके लगाए। इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ मैच का पुरस्कार दिया गया।अभी बीसीसीआई की ओर से धवन की चोट के बारे में आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।