Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय महिला टीम ओलंपिक का कोटा हासिल कर सकती है: मारिने

भुवनेश्वर
महिला हॉकी टीम की कोच सोर्ड मारिने का मानना है कि ऐसा कोई कारण नहीं दिखता कि विश्व रैंकिंग में नौवें स्थान पर काबिज भारतीय टीम तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाये। ओलंपिक में 12 देशों की टीमों के बीच खिताबी मुकाबला होगा। भारतीय टीम के एफआईएच महिला हाकी सीरिज फाइनल्स के लिए हिरोशिमा रवाना होने से पहले मारिने ने उम्मीद जतायी कि टीम इस टूर्नामेंट के जरिये ओलंपिक कोटा हासिल कर लेगी। यहां खेले जा रहे एफआईएच पुरूष हाकी सीरीज फाइनल्स की तरह ही महिलाओं की प्रतियोगिता से शीर्ष दो टीमें ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेगी। मारिने ने कहा कि हम विश्व रैंकिंग में नौवें स्थान पर हैं और ओलंपिक में 12 टीमें भाग ले सकती है। हमारे लिये यह ऐसा लक्ष्य है जिसे हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हम तोक्यो 2020 ओलंपिक का टिकट कटवाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं लेकिन फिलहाल हमारा ध्यान आगामी टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने पर है। टूर्नामेंट में भारतीय टीम सबसे ऊंची रैंकिंग की टीम है जिसके बाद जापान (14वीं रैंकिंग) और चिली (16वीं रैंकिग) का स्थान है।