Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गगनजीत भुल्लर संयुक्त छठे स्थान पर

सोतोग्रांदे (स्पेन)
भारत के गगनजीत भुल्लर ने रियल क्लब वालडेरमा में एंडालूसिया वालडेरमा मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट में अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए तीसरे राउंड के बाद संयुक्त छठा स्थान बरकरार रखा।  भुल्लर ने तीसरे राउंड की शुरुआत संयुक्त छठे स्थान से की थी और अपने इस पॉजिशन को उन्होंने बरकार रखा। भुल्लर ने पहले राउंड में 68, दूसरे राउंड पार 71 और तीसरे राउंड में एक ओवर 72 का कार्ड खेला। उनका तीन राउंड का स्कोर दो अंडर 211 है। भारत के एक अन्य गोल्फर शिव कपूर का टूर्नामेंट में निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा। उन्होंने संयुक्त 55वें स्थान से शुरुआत की और पांच ओवर 76 का कार्ड खेलकर दिन की समाप्ति पर संयुक्त 64वें स्थान पर पहुंच गए। शिव कपूर का तीन राउंड का स्कोर सात ओवर 220 है। इस टूर्नामेंट में भारत के एसएसपी चौरसिया और शुभंकर शर्मा कट पार नहीं कर पाए थे।