Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सिमोन और लोपेज में खिताबी मुकाबला

लंदन
फ्रांस के जाइल्स सिमोन और स्पेन के फेलिसियानो लोपेज के बीच वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लेम विंबलडन के अभ्यास टूर्नामेंट क्वींस क्लब का खिताबी मुकाबला होगा। लोपेज ने आठवीं सीड कनाडा के फेलिक्स ओगर एलेसिम को तीन सेटों के कड़े संघर्ष में 6-7, 6-3, 6-4 से हराया जबकि सिमोन ने  चौथी वरीयता प्राप्त रुस के डेनिल मेदवेदेव को तीन सेटों में 6-7, 6-4, 6-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।