Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस भारतीय ऑलराउंडर का खेलना है संदिग्ध

खेल डेस्क। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम आईसीसी वनडे विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत पांच जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगी। इस मैच के लिए टीम इंडिया अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहा रही है।

भारत के खिलाफ नहीं खेल सकेगा दक्षिण अफ्रीका का ये तूफानी गेंदबाज

कंधे की चोट से उबरने वाले ऑलराउंडर केदार जाधव ने भी नेट पर कड़ा अभ्यास किया है। यह टीम इंडिया के लिए अच्छा संकेत है, लेकिन इस ऑलराउंडर का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप के शुरूआती मैच में उनका खेलना संदिग्ध है।

ऑलराउंडर केदार जाधव ने अभ्यास सत्र के दौरान बिना किसी परेशानी के बल्लेबाजी की जो पूर्ण फिटनेस हासिल करने के संकेत हैं। उन्होंने गेंदबाजी का अभ्यास भी शुरू कर दिया है।

बांग्लादेश के शाकिब अल हसन ने बनाया ये विश्व रिकॉर्ड

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेंगे या नहीं। भारतीय टीम के लिए केदार जाधव की फिटनेस चिंता का विषय बनी हुई है। यह भारतीय ऑलराउंडर इंडियन प्रीमियर लीग के राउंड रोबिन के अंतिम मैच के दौरान चोटिल हो गया था।

इस मैच से पहले कप्तान विराट कोहली, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, लोकेश राहुल, भुवनेश्वर कुमार और विजय शंकर सहित ज्यादातर खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर रहे हैं।