Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शिखर धवन के अंगूठे में चोट लगी, क्षेत्ररक्षण नहीं किया

लंदन
भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन बल्लेबाजी करने के बाद अंगूठे की चोट के कारण रविवार को यहां आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के विश्व कप मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण नहीं कर सके। धवन के नाथन कोल्टर नाइल की गेंद पर बायें हाथ के अंगूठे में चोट लगी थी जिसके लिये चिकित्सीय उपचार करवाना पड़ा। फिजियो पैट्रिक फरहार्ट ब्रेक के दौरान उनकी जांच करते रहे जिससे उन्होंने 109 गेंद में 117 रन की पारी खेली। उनके अंगूठे पर टेप लगी हुई थी और ऐहतियातन आस्ट्रेलियाई पारी के दौरान उन्होंने क्षेत्ररक्षण नहीं किया। जडेजा उनकी जगह क्षेत्ररक्षण करने उतरे।