Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस विदेशी लीग में खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बनेंगे युवराज सिंह

खेल डेस्क। हाल ही में अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह अब कनाडा टी-20 लीग में खेलते हुए दिखाई देंगे। अन्तरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा चुके युवराज सिंह को कनाडा टी-20 लीग में टोरंटो नेशनल्स ने विदेशी खिलाड़ी के रूप में चुना है। इसके साथ ही युवराज सिंह विदेश में टी-20 लीग खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बनेंगे।

ऑस्ट्रेलिया जीता, डेविड वार्नर ने बनाया ये विश्व रिकॉर्ड

25 जुलाई से 11 अगस्त तक पांच टीमों के बीच खेली जाने वाली कनाडा टी-20 लीग में युवराज सिंह न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम और वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड के साथ टोरंटो नेशनल्स टीम का हिस्सा होंगे। टीम इंडिया को दो विश्व कप जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से विदेशी लीग में खेलने की अनुमति मांगी है जो उन्हें मिलने की पूरी संभावना है।

बीसीसीआई ने इस तेज गेंदबाज पर लगाया दो साल का प्रतिबंध, फेंकता है 145 किमी की स्पीड से गेंद

युवराज का अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का एक कारण ये भी माना जाता है, क्योंकि बीसीसीआई सक्रिय क्रिकेटरों को विदेशी लीग खेलने की अनुमति नहीं देता। इससे पहले भारत के तूफानी सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और तेज गेंदबाज जहीर खान यूएई में टी-10 लीग खेले थे।